उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अग्निशमन विभाग द्वारा मनाए जा रहे फायर सर्विस सप्ताह के समापन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार प्रेक्षागृह में किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए निबंध, भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में AB International School, RVS International School, Brilliant Oriental School, St Mary’s School एवं St Xavier’s School के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह के उपरांत फायर सर्विस टीम द्वारा परिसर में लाइव डेमोन्स्ट्रेशन किया गया। इस दौरान आग लगने की स्थिति बनाकर फायर एक्सटिंग्विशर के प्रयोग का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में छात्रों को स्वयं फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का अवसर भी दिया गया, जिससे वे आपात स्थिति में सही तरीके से प्रतिक्रिया दे सकें। डेमो के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति को नियंत्रित करने का प्रदर्शन किया गया तथा धुएं के बीच सुरक्षित तरीके से आग बुझाने के उपायों को विस्तार से समझाया गया। फायर कर्मियों द्वारा सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और सावधानियों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे और सभी ने इस प्रशिक्षण को गंभीरता से देखा व समझा। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने एवं सीखी गई जानकारी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। फायर सर्विस सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 10,000 छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के लगभग 3,000 कर्मचारियों को फायर फाइटिंग एवं फायर प्रिवेंशन के संबंध में जागरूक किया गया।*
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share