उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विगत पांच दिन पूर्व नाती के मुंडन संस्कार में आए नाना का शव सोमवार की सुबह पुलिस ने मुहल्लेवासियों की सूचना पर पहुंचकर लोधीगंज स्थित तालाब से बाहर निकला कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बताते चलें कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी बृजलाल का 55 वर्षीय पुत्र सोहन 16 अप्रैल को अपने नाती कार्तिक निवासी लोधीगंज के यहां मुंडन संस्कार में आया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंचा। 18 अप्रैल को मृतक के पुत्र कमलेश ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार की सुबह मुहल्लेवासियों ने पास के तालाब में शव उतराता देख इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने मृतक को पहचानकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

