G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के कनपुरवा गाँव मे रिश्तेदारी में आए युवक ने गांव के बाहर गन्ने के खेत के पास पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी स्व0 अब्दुल का 35 वर्षीय पुत्र मो0 पीरू रिश्तेदारी में खखरेरू आया था। बताते हैं कि अज्ञात कारणों के चलते वह गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत के पास लगे चिल्वर के पेड़ के समीप पहुंचा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हालांकि युवक द्वारा की गई आत्महत्या का कारण ज्ञात नही हो सका।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share