उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विगत एक पखवारा पूर्व बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के छीछा मोड़ के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में सोमवार की सुबह मौत हो गई। बताते चलें कि ललौली थाना क्षेत्र के रेह गांव निवासी वीरेन्द्र सिंह का 18 वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह पांच अप्रैल को स्कूटी से अपनी मौसी प्रिया सिंह के यहां बिंदकी कोतवाली के नंदी खेड़ा गांव जा रहा था। तभी छीछा मोड़ के समीप चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। कुछ दिन इलाज के बाद परिजन उसे लेकर लखनऊ में उसका इलाज करवा रहे थे। सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव आ गए और सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share