Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी रामचन्द के 26 वर्षीय पुत्र प्रदीप को उसके परिजनों ने किसी बात को लेकर उसको डाँट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीलां पादर्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई। तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By