उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के किनौरा गांव की मोड पर अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खैरेई गाँव निवासी इकबाल अहमद का 30 वर्षीय पुत्र इरफान अहमद 30 एकबाल अहमद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक किसनपुर थानां क्षेत्र के किनौरा गाँव की मोड़ पहुंची तभी अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एलएस एम्बुलेंस UP 32 EG 6238 के ईएमटी भूपेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्तर पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

