Spread the love

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले की सिराथू तहसील क्षेत्र के शाखा गांव में सोमवार की दोपहर को खेतों में खड़ी गेहूं की पराली संदिग्ध दशा में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के किसानों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिराथू तहसील क्षेत्र के शाखा गांव में सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे के करीब संदिग्ध दशा में खेतों में खड़ी गेहूं की पराली में आग लग गई, इस दौरान वहां मौजूद किसानों ने देखा तो दमकल कर्मियों को सूचना दी जिसके बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, आग की विभीषिका में शाखा गांव निवासी भिखारी सिंह का आम का पेड़ एवं अनंत सिंह , मिथिलेश सिंह, नरेश सिंह आदि के खेतों की लगभग 50 बीघे के करीब पराली जलकर राख हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By