G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव के समीप अपने परिजनों के साथ रोड किनारे खड़ी बालिका को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक व बालिका दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने बालिका को मृत घोषित करते हुए चालक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी सोनू साहू की 6 वर्षीय पुत्री आंचल साहू की ननिहाल राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव में है। उसके नाना की तबीयत खराब होने के चलते वह अपनी मां संगीता देवी के साथ अपने नाना को देखने आई थी। देख कर वापस जाते समय जब वह ढकौली गाँव के समीप रोड किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थी।

तभी रोड से निकले मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के बमीठा थाना क्षेत्र के पथर कुआं गांव निवासी स्व. विजय बहादुर का 39 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सिंह तेज रफ्तार से बाइक पर सवार होकर आया और उसने आंचल साहू को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे आंचल साहू वा जितेंद्र दोनों रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत आंचल को मृत घोषित करते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा कर घायल बाइक चालक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share