उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बेरुई हार गांव में पति ने अपनी पत्नी से झगड़ा कर जंगल में जाकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बेरुई हार गांव निवासी स्वर्गीय रामेश्वर का 40 वर्षीय पुत्र सुरेश का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर उसने जंगल में जाकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत ई-रिक्शे पर सवार कर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। तो परिजन उसको प्राइवेट एम्बुलेन्स से कानपुर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

