उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो गाँव के समीप दो बाइको की आपस में जोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कामीपुर भरखना गांव निवासी अरुन कुमार तिवारी का 28 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार तिवारी बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के हरदो गाँव के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अनूप कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दूसरे बाइक सवार को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अनूप को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share