उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में गुम और खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अतर्गत CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा कुल 210 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹32 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। इस अभियान के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाई करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से जनपदीय सीसीटीएनएस टीम एवं समस्त थानों की सीसीटीएनएस टीम को गुमशुदा खोए मोबाइल फोनों की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के अनुपालन में टीमो द्वारा सतत मॉनिटरिंग एवं समन्वित प्रयास किए गए। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप जनपद, गैर – जनपदीय क्षेत्रों एवं अन्य राज्यों से विभिन्न कंपनियों के कुल 210 मोबाइल फोन बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। आज रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा बरामद मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल प्राप्त कर लाभार्थियों ने जनपद पुलिस के इस त्वरित एवं प्रभावी कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। बरामदगी- 210 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन अनुमानित कीमत लगभग ₹32 लाख रुपये थानों क्षेत्रो का विवरण- सदर कोतवाली 15पीस, थाना मलवा 9 पीस, थाना हुसैनगंज 15 पीस, कोतवाली बिदकी 15 पीस, थाना कल्यानपुर-0 पीस, थाना बकेवर 8 पीस, थाना जहानाबाद 8 पीस, थाना औग 7 पीस, थाना खागा16 पीस, थाना खखरेरू 9 पीस, थाना सुल्तानपुर घोष 7 पीस, थाना किशनपुर 8 पीस, थाना धाता 3 पीस, थाना थरियाव 11 पीस, थाना असोथर 23 पीस, थाना हथगाव 17 पीस, थाना राधानगर 13 पीस, थाना जाफरगंज 2 पीस, थाना गाजीपुर 6 पीस, थाना ललौली 12पीस थाना चांदपुर 5 पीस करामद किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

