उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतीनगर बाईपास पर अनियंत्रित बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर जनपद के गुजौनी थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी राजेंद्र का 28 वर्षीय पुत्र राहुल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए फतेहपुर जनपद आया था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर बाईपास पर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक चालक राहुल रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानियो ने फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share