उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गेस्ट हाउस के समीप चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दिया।जिसमें रिक्शा चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के चक बिसौली गांव निवासी मेवा लाल का 22 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार जो रिक्शा चालक है। वह अपने रिक्शा लेकर राधा नगर थाना क्षेत्र गया था तभी राधानगर में फतेहपुर गेस्ट हाउस के समीप चार पहिया वाहन ने रिक्शे को टक्कर मार दिया। जिसमें रिक्शा चालक मुकेश कुमार व उसके रिक्शे पर सवार उसके गाँव निवासी मेवा लाल का 25 वर्षीय पुत्र शिवचंद दोनों घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने शिवचंद को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share