उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मटिहा गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार साले और बहनोई दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के जयचंदापुर गांव निवासी घनश्याम का 30 वर्षीय पुत्र सोनू अपने साले खागा कोतवाली क्षेत्र के जैदपुर गांव निवासी महिपाल के 28 वर्षीय पुत्र महेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक असोथर थाना क्षेत्र के मटिहा गांव के समीप पहुंची। तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार साले और बहनोई दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share