उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सहली गांव में अचानक सामने आए बंदर से बाइक टकरा कर रोड़ पर गिर गई। जिससे बाइक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी स्वर्गी रामचरन का 64 वर्षीय पुत्र मेवालाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकाला था। जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के सहली गांव में पहुंची तभी अचानक सामने बंदर आ गया। और बाइक बंदर से टकराकर रोड पर गिर गई जिससे बाइक चालक मेवा लाल घायल हो गया। स्थानीयो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में मेवालाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

