उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पथरकटा चौराहे के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रारा गांव निवासी बड़कू का 35 वर्षीय पुत्र दयाशंकर बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आया था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के पथरकटा चौराहे के समीप पहुंची। तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक दयाशंकर रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको स्थानियो ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share