फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर गाँव में युवती को परिजनों ने किसी बात को लेकर डाट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुईं तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर गाँव निवासी मुन्ना सिंह की 22 वर्षीय पुत्री शीटु को आज दोपहर परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट डपट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवती की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर कानपुर मेडिकल कॉलेज के।लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share