उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के नरैनी गांव के समीप बाइकों की भिडन्त में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी ननकू प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र अजय बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नरैनी गांव के समीप पहुंची। तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें अजय घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

