उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले की सैनी कोतवाली क्षेत्र के पथरावा गांव की एक महिला डेढ़ माह पहले बाइक की टक्कर से घायल हो गई थी , इलाज के बाद घायल महिला के पति ने बाइक सवार के विरुद्ध केस दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के पथरावा गांव निवासी रामदेव पुत्र स्व बाबूलाल ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 4 मार्च को तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी पत्नी फूलकुमारी को टक्कर मार दिया था जिसमें उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, पीड़ित ने इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया जहां से मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

