G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की ललौली थाना क्षेत्र के दूलापुर गाँव में बुधवार की दोपहर पानी के टब में गिरकर मासूम बच्चा डूब गया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वाले शव लेकर वापस चले गये।जानकारी के अनुसार दूलापुर गांव निवासी हबीब का पुत्र जुबैर बुधवार की दोपहर खेलते खेलते पानी के टब में जा गिरा। उधर जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो मासूम को लेकर तुरन्त जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने जाँच के उपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया तो साथ आये परिजनों का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। वहीं परिजन शव लेकर वापस अपने गांव चले गये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share