उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलाहा गाँव में मानसिक तनाव के चलते युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार छिवलाहा निवासी शिवपूजन शर्मा का पुत्र महेश शर्मा उर्फ दीपक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी, दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा। पिता के अनुसार पुत्र शराब पीने का आदी था और रात नशे में धुत होकर आया और रात में पत्नी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी थी। आज सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share