उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से बिरयानी दुकानदार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मियां साहब की तकिया अरबपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय सज्जाद अली का 55 वर्षीय पुत्र इरशाद अली कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप बिरयानी की ठेलिया लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति आज भी वह बिरयानी की ठेलिया लगाए हुए था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से इरशाद अली घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 44; 