Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर निजी हास्पिटल में इलाज के दौरान जहर खाई 26 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के थाना पैंसा गांव शाह नगर निवासी अनिल कुमार की पत्नी रिया देवी ने पति से लड़ने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे परिजन उपचार के लिए खखरेरू थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के भाई संदीप निवासी जोलनपुर थाना कड़ा जनपद के कौशाम्बी ने हालांकि भाई ने पति व ससुराली जनो पर कोई आरोप नहीं लगाया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By