उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी पुल पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सिटकिहा गाँव निवासी मैना का 40 वर्षीय पुत्र मनोज व गाँव निवासी गंगा का 38 वर्षीय पुत्र जय चन्द दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब उनकी बाइक थानां क्षेत्र के सिलमी पुल पर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रीत होकर पुल से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया। तो जयचंद के परिजन जयचंद को प्राइवेट वाहन से इलाज कराने प्रयागराज लेकर चले गए तो डॉक्टर ने मनोज को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर मनोज का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share