उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव की मोड़ के समीप बाइकों की भिडन्त में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थानां क्षेत्र के महेशपुर मठेठा गाँव निवासी इंद्रपाल का 45 वर्षीय पुत्र व्यवहारी उर्फ इंद्रदेव सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था वापस कर लौटते समय जब उसकी बाइक सरौली गांव की मोड के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें ब्यवहारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एलएस UP 32 EG 6238 एंबुलेंस के ईएमटी भूपेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share