उत्तर प्रदेश ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के ऐझी गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो सूने घरों को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सुबह जब परिजनों ने घरों के बाहर टूटे ताले देखे तो उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो बक्सों और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द खुलासे का भरोसा दिया है। जानकारी के अनुसार ऐझी गांव निवासी जरीना पत्नी खलील के घर में रात के समय चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात सहित हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। जरीना गेहूं काटने के लिए घर से बाहर गई थीं। सुबह लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा देखा तो सन्न रह गईं। अंदर जाकर देखा तो बक्सा और अलमारी का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कीमती सामान गायब था। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। इसी रात गांव में दूसरी वारदात रहीश के घर में हुई। रहीश रोज़गार के सिलसिले में बंगलौर गया हुआ है। उसकी पत्नी सबाना अकेले होने के कारण दूसरे घर में सोने चली गई थी। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और बक्से का लॉक भी तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब सबाना घर लौटी तो ताला टूटा देख घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share