उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पलाश गांगुली द्वारा जिला कारागार एवं जिला महिला अस्पताल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एलएडीसी चीफ़ अमित तिवारी एवं एलएडीसी सहायक रोशनी एवं अशोक कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिला कारागार में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर जेल अधीक्षक प्रमोद त्रिपाठी की उपस्थिति में हुआ। इस शिविर में जिला कारागार में निरुद्ध सजायाफ्ता एवं विचाराधीन बंदियों को विधिक जानकारी देते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा प्रतिपादित विधिक सिद्धांत समझाए गए। इसके अलावा निर्धन विचाराधीन बंदियों को व्यक्तिगत मुचलके पर रिहाई के लिए एलएडीसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों से उनकी समस्याओं के विषय में वार्ता की गई एवं समस्याएं व्यक्त करने वाले बंदियों को विधिक जानकारी देते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई गई। इस शिविर में क़रीब 270 बंदियों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सीएमएस डॉक्टर राजेश कुमार की उपस्थिति में आयोजित किया गया जिसमें अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ़, प्रशासनिक लिपिक, डॉक्टर्स, टेक्नीशियन द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस शिविर में प्रतिभागियों को PCPNDT Act, MTP Act, POSH Act के विषय में जानकारी दी गई। इसके अलावा अवयस्क बालिकाओं के मेडिकल रिपोर्ट के विषय में भी जानकारी दी गई। इस शिविर में कुल 27 प्रतिभागियों द्वारा उपस्थिति दर्ज कराई गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share