Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में स्थित पुलिस चौकी के समीप बाइक पर बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के गोरखनाथ मोहल्ला निवासी विनोद कुमार अपनी 26 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी व बच्चो सहित फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के समीप स्थित राज ईंट भट्ठे में काम करने आया हुआ हैं।

आज विनोद अपनी पत्नी प्रीति देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से जा रहा था। तभी कस्बे में स्थित पुलिस चौकी के समीप बाइक पर पीछे बैठी प्रीति देवी चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी गोलु कुशवाहा व पायलेट शिव नरायन सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By