G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर असोथर थानां क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला प्रेममऊ कटरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास का है जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुसकर जमकर तलाशी लिया।हालांकि काफी देर तक खंगालने के बावजूद चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा और वे खाली हाथ ही फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, कस्बा असोथर निवासी मनोज सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह का नवनिर्मित मकान प्रेममऊ कटरा गांव में स्थित है, जो घटना के समय सूना पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसपैठ की और कमरे-दर-कमरे सामान उलट-पुलट कर देखा। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें पुलिस गश्त की हकीकत बयां कर रही हैं। उनका कहना है कि रात में पुलिस की सक्रियता बेहद कमजोर है, जिससे चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में बड़ी वारदात हो सकती है।

वहीं थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सूने मकान में गेट व अन्य दरवाजों का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घुसे थे, लेकिन मकान स्वामी के अनुसार किसी भी प्रकार का सामान, जेवरात या नकदी चोरी नहीं हुई है। इसके बावजूद मामले की जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद एक बार फिर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस चुनौती से कैसे निपटती है और लोगों का भरोसा कितनी जल्दी बहाल कर पाती है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share