विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से कराएं, शासनादेश के अनुसार सभी विभागाध्यक्षों की कराएं ट्रेनिंग, हस्तलिखित रिपोर्ट न करें स्वीकार, उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट स्थित इडियम ( ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इडियम से को निर्देशित किया की आईजीआरएस की शिकायतों की निगरानी विभाग वार करें जिन विभागों की शिकायतें ज्यादा प्राप्त हो रही हैं। उनको चिन्हित कर समय से समन्वय स्थापित कर निस्तारित कराएं। यह सुनिश्चित करें की अगर किसी भी विभाग द्वारा हस्तलिखित निस्तारण आता है तो उनको सूचित करते हुए दोबारा रिपोर्ट मंगाए। ये भी देख लें की सभी विभागों से प्राप्त रिपोर्ट में संबंधित का नाम अंकित हो। यदि कोई रिपोर्ट किसी विभाग से संबंधित न हो तो ससमय उसको संबंधित विभाग को स्थानांतरित कर दें। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज गुप्ता सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

