G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर कस्बा के मोहल्ला रामपुर में बुधवार रात निमंत्रण से वापस लौट रहे पिता पुत्र को गांव के ही कुछ लोगो ने गाली गलौज करते हुये लाठी डन्डा व ईट मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार कस्बा के नउवनपुर वार्ड न0 2 निवासी स्व0 शिरोमन का 40 वर्षीय पुत्र रंगबाज अपने 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ कस्बा के ही मोहल्ला रामपुर निमंत्रण पर गया था। बताते है कि रात लगभग 10 पिता पुत्र घर वापस आ रहे थे। तभी मोहल्ले के ही कल्लू के पुत्र झल्लू मिल्लू उर्फ नीलू, अक्के व बुढउ ने देखते ही गाली गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर चारो ने पिता पुत्र को लाठी डन्डा ईट मारकर घायल करने के बाद गाली गलौज करते हुये व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। उधर पीड़ित के परिजनों ने थाने में झल्लू सहित चार लोगो के विरूद्ध नामजद तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने किसी भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है। जिसके चलते हमलावर उन्हे धमकी दे रहे है। वहीं जिला अस्पताल में अभिषेक का इलाज करा रहे मामा रामू ने घटना के बाबत जानकारी देते हुये झल्लू व उसके भाईयों पर आरोप लगाया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share