उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका गाँव की मोड़ के समीप गुरूवार की सुबह मधुमक्खिओं के हमला कर दिया जिससे वृद्ध की मौत हो गयी। वहीं युवक घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों को हुई तो तुरन्त घायल अवस्था मे इलाज के लिए पहुँचाया गया। जहाँ युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ढकौली गांव निवासी स्व0 शिवपाल का 65 वर्षीय पुत्र राजाराम सुबह बाइक से दवा कराने जा रहा था। वहीं मलाका गांव निवासी वेद प्रकाश अग्निहोत्री का 30 वर्षीय पुत्र मोनू अग्निहोत्री बाइक से शहर आ रहा था। जैसे ही दोनो बाइक सवार मलाका गाँव की मोड़ पर पहुंचे तभी अचानक मधुमक्खिओं के झुंडने उन पर हमला बोल दिया।

बचने के लिए वृद्ध राजाराम ने फूस में आग लगा दिया। जिससे उसका पैर भी जल गया। उधर मोनू को भी मक्खिओं ने बुरी तरह घायल कर दिया। कुछ देर बाद दोनो को अचेत अवस्था मे जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

