उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सत्येन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद के समस्त कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कि खरीफ-2026 में विभिन्न योजनाओं के अर्न्तगत कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों को सामान्य बीज वितरण एवं मिनीकिट बीज वितरण हेतु निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष समस्त बीज (प्रमाणित एवं संकर) की बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल एचटीटीपी: agriculture.up.gov.in// पर दिनांक 22-04-2026 से प्रारम्भ कर दी गयी है, जिसकी कट-आफ तिथि 10 मई, 2026 निर्धारित की गयी हैं। जनपद के समस्त पंजीकृत कृषकगणों से अपील है कि अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की बुकिंग निर्धारित समय सीमा के अर्न्तगत कर सकते है, बीज वितरण हेतु कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share