उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स द्वारा तहसील खागा स्थित ग्रामसभा बुद्दुवन में कृषि विभाग द्वारा आयोजित फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसानों को जल्द से जल्द फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कहा। उन्होंने ने लेखपाल को निर्देशित किया की सभी किसानों से संपर्क स्थापित कर फॉर्मर रजिस्ट्री कराएं,उन्होंने बीडीओ से कहा की सभी ग्रामसभाओं में मुनादी कराकर फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प के बारे में बताएं।उन्होंने उप जिलाधिकारी खागा अभिनीत कुमार को निर्देशित किया की अपने नेतृत्व में नियमित समीक्षा कर फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण कराएं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खागा,उप कृषि निदेशक सतेंद्र कुमार,खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

