उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में घर के समीप स्थित दुकान जा रही मासूम को कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पड़ोसियों ने कुत्ते से बच्ची को मुक्त करा हादसे की जानकारी उसके परिकनो को दिया तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और मासूम बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ला निवासी याकूब की 4 वर्षीय पुत्री सिदरा घर के समीप स्थित दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी कुत्ते ने हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। पड़ोसियों ने किसी तरह बच्ची को कुत्ते के चंगुल से मुक्त करा हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दिया तो तुरंत परिजन घटना।स्थल पर पहुंचे और बच्ची को अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share