उत्तर प्रदेश फतेहपुर ललौली थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसे में मौसा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा शंकरपुर गांव के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दिया। जानकारी के अनुसार मुन्ना निषाद 50 वर्ष निवासी ख़दरी थाना जाफरगंज अपने बेटे की पांच मई को होने वाली शादी के निमंत्रण पत्र बांटने निकले थे। उनके साथ उनके साढ़ू का बेटा बालकरन 35 वर्ष निवासी देवरी थाना जाफरगंज भी था। दोनों बाइक से कार्ड बांटने जा रहे थे। इसी दौरान शंकरपुर गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ललौली थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी प्रमोद राव ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्यवाई की जा रही है। : – फ़तेहपुर बिंदकी से आनन्द शुक्ला की रिपोर्ट
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

