उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली के मुहल्ला महाजनी गली लोहारी में गुरूवार की देर शाम ने घर के अंदर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जालौन जनपद के थाना माधवगढ़ गांव मेहानी निवासी मूलचन्द्र राठौर का 21 वर्षीय पुत्र विकास राठौर काफी समय से बिन्दकी कोतवाली के महाजनी गली लोहारी में रहता था। बताते हैं कि गुरूवार की देर शाम घर के अंदर उसने उस समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जब घर के सभी लोग अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर जब परिजनों ने कमरे के अंदर उसको फांसी के फन्दे पर लटके हुए देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। : – फ़तेहपुर बिंदकी से आनन्द शुक्ला की रिपोर्ट
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

