उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकासखंड असोथर की क्षेत्र पंचायत बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया। बैठक में कुल 21 करोड़ 28 लाख रुपये लागत के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। विभिन्न योजनाओं के तहत बजट निर्धारण कर क्षेत्र के विकास को गति देने पर जोर दिया गया। खंड विकास अधिकारी रत्नाकर त्रिपाठी ने सदन के समक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए उसकी समीक्षा कराई। साथ ही नए वित्तीय वर्ष के लिए प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि राजवित्त एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 2.25 करोड़ रुपये, क्षेत्र पंचायत मद में 3.80 करोड़ रुपये तथा मनरेगा ग्राम पंचायत मद में शेष बजट का प्रावधान किया गया है। कुल मिलाकर 21.28 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की ओर से 102 विकास प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। विकासखंड में कुल 86 बीडीसी सदस्य और 44 ग्राम प्रधान हैं, जिनमें से 70 बीडीसी और 32 प्रधान बैठक में उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी ने विभिन्न लाभकारी और विकास योजनाओं की जानकारी बिंदुवार देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। भाजपा नेता संतोष द्विवेदी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि गांव और गरीबों के विकास में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का व्यापक विकास हुआ है। अधिकांश गांवों की सड़कों का नवीनीकरण कराया जा चुका है और शेष सड़कों पर भी जल्द कार्य शुरू होगा। ब्लॉक प्रमुख शत्रुघ्न निषाद ने क्षेत्र पंचायत के माध्यम से कराए गए विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक से पूर्व विधायक व भाजपा नेताओं ने ब्लॉक प्रमुख का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह मौर्य, तीरथ प्रसाद दुबे, जेई अजय प्रताप सिंह, अवध नारायण, अनिल राज गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, निर्मल सिंह चौहान, सोनू सिंह गौतम, दीपू मिश्रा, साहिल शर्मा, बृजेंद्र प्रताप सिंह( बेटू भइया), शिवपूजन तिवारी, नर्बद भाई, गोरेलाल, कुंदन लाल शर्मा, विक्रम सिंह, सीडीपीओ रावीश्वर राय, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. प्रदीप गुप्ता, एसके दिवाकर, चेतन त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, राजा सिंह, मनोज निषाद, चिदानंद शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share