उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील कार्यालय सदर का औचक निरीक्षण किया के दौरान उन्होंने नायब तहसीलदारों के क्षेत्र से संबंधित रजिस्टरों को देखा, रजिस्टर अद्यतन न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी नायब तहसीलदारों को संबंधित रजिस्टर स्वयं नियमित चेक करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी से पूछा कि आपने पिछली बार तहसील का मुआयना कब किया था। इस पर एसडीएम ने बताया की निगत दो महीने पहले तहसील का निरीक्षण किया था। जिलाधिकारी ने कहा की नियमित तहसील के सभी पटलों का निरीक्षण करें एवं सभी पेशकारों की ट्रेनिंग भी कराएं। उन्होंने तहसीलदार से मत्स्य से संबंधित पट्टों की जानकारी भी प्राप्त की, तहसीलदार द्वारा बताया गया की अगले माह नए पट्टों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। तहसीलदार कोर्ट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वादों की फाइलों को देखा और कहा की धारा -67 के जो भी पुराने वाद हैं उनका तत्काल निस्तारण कराएं।एवं अन्य वादों का निस्तारण भी ससमय कराया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व डॉo अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम सदर अनामिका श्रीवास्तव,तहसीलदार सदर अमरेश कुमार,नायब तहसीलदार सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

