उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता विकास खंड के अढ़ौली गांव में पंचायतीराज दिवस पर ग्राम सभा चौपाल का आयोजन ग्राम प्रधान गीता देवी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा किया गया इसका उद्देश्य गांव के विकास तथा ग्रामीणों के विकास के संबंध में चल रही योजनाओं की जानकारी देना है। ग्राम सभा चौपाल में समूह योजना, फेमिली आईडी सम्मान निधि,फार्मर रजिस्ट्री, स्वास्थ्य सहित अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। डा०उमा रैकवार ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी के साथ आयुर्वेद के संबंध में विस्तृत चर्चा की साथ ही महिलाओं को पुरुषों का आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई। पशुधन प्रसार अधिकारी दीनानाथ सिंह ने पड़ रही भीषण गर्मी में पशुओं की देखभाल, होने वाली बीमारियों, लक्षण एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। कृषि विभाग से सचिन शुक्ला ने कृषि संबंधी जानकारी के साथ फार्मर रजिस्ट्री भी जनधन योजना के लाभ तथा किसानों को मिलने वाली सुविधाओं एवं छूट आदि के आदि के संबंध में किसानों को जानकारी दी। अढौली गांव में 473 फार्मर रजिस्ट्रियां बन चुकी हैं। प्राथमिक विद्यालय से ग्राम सभा के शिक्षक कईमुल हक राजकुमार एवं जितेन्द्र कुमार ने भी बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विकास खंड कार्यालय से एडीओ सांख्यिकी शिखर चौधरी, बीएम एस बृजेन्द्र पटेल, सीएच ओ शीलम पाल,एएन एम मीरा देवी ने अपने विभाग से संबंधित जानकारियां दीं। कार्यक्रम के आयोजन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं ग्राम प्रधान गीता देवी द्वारा उपस्थित लोगों को सूक्ष्म जलपान के बाद आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर ओम नारायण सिंह राकेश कुमार सुनीता देवी साधना देवी सुरेंद्र सिंह बाबा हरिश्चंद्र संतराम विपिन सिंह रामविलास सिंह इंद्राणी देवी पुष्पा देवी शोभा देवी कमलेश कुमारी सावित्री देवी सहित लगभग एक सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share