उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के भिटार मोहल्ला निवासी कल्लू रैदास के 18 वर्ष के पुत्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। जानकारी के अनुसार कस्बे मोहल्ला भिटार निवासी कल्लू रैदास के चार पुत्र हैं जिसमें सबसे छोटा बेटा राहुल कस्बे में बाल कटिंग का काम करता है। जो रोज की तरह ब्रहस्पति वार को सुबह दुकान गया था और रात दस बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोज बीन की तो घर से पांच सौ मीटर दूर जंगल में बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर लटक रहा था। जिसमें परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहुल के शव को नीचे उतार गाजीपुर अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिता कल्लू, मां इन्द्रानी, भाई विजय,उमेश,ननकाई आदि रो रो कर परेशान है। थाना अध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कारण का पता चलेगा और संबंधित कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share