उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सामुदायी आधारित गतिविधियों का संचालन महिला नेतृत्व सम्बन्धी विकास के विषयों पर चर्चा, पंचायत उन्नति सूचकांक के अन्तर्गत पंचायतों के द्वारा किये गये प्रदर्शन /प्रगति, ससत् विकास लक्ष्यों का स्थानीय करण में प्रगति, स्वयं के राजस्व स्रोतों को बढ़ाने की चर्चा की गयी। दिनांक 24 अप्रैल, 2026 को पंचायतीराज दिवस के आयोजन के माध्यम से 73वें संविधान संशोधन पंचायतीराज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान किये जाने तथा त्रिस्तरीय पंचायतों की ग्रामीण विकास में भूमिका को प्रभावी रूप से प्रचारित एवं प्रसारित करने के लिए प्रत्येक स्तर पर विभिन्न सामुदायिक आधाारित गतिविधियां आयोजित करते हुए उत्साह पूर्व एवं जनभागीदारी के साथ पंचायतीराज दिवस मनाया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share