उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गॉंधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने सड़क सुरक्षा समिति से सम्बंधित पिछली बैठक मे दिये गए निर्देश के अनुपालन आख्या की समीक्षा करते हुए विस्तृत चर्चा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एनएचआई कानपुर को निर्देशित किया कि कानपुर से प्रयागराज जाने वाले मार्ग में फतेहपुर के प्रवेश पर बड़ा साइनेज बोर्ड लगवाया जाय। उन्होंने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि हाईवे से जुड़ने वाले संपर्क मार्गों में आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर, टेबल टॉप, साइनेज आदि लगाए जाय। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूली वाहनों के चालकों का शत प्रतिशत नेत्र परीक्षण कराना सुनिश्चित करें और इस आशय का प्रमाण पत्र भी लिया जाय। उन्होंने आरटीओ, पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि प्रवर्तन की कार्यवाही संवेदन शीलता के साथ प्रभावी ढंग से कराई जाय। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन किसी भी दशा में न होने पाए का विशेष ध्यान पुलिस विभाग/एआरटीओ रखे। गंभीर दुर्घटना वाले वाहन चालकों व जिस दुर्घटना में वाहन चालक की लापरवाई से किसी की मौत हो गई हो, पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाय , साथ ही दुर्घटना की जांच संबंधी रिपोर्ट पुलिस विभाग समय से एआरटीओ को उपलब्ध कराए। उन्होंने वाहन चालको द्वारा यातायात के नियमों का उलंघन बार–बार करते हुए पाए जाने पर ड्राइविंग लाईसेंस नियमानुसार निरस्त करते हुए कार्यवाही करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आरटीओ को निर्देशित किया कि जागरूकता कार्यक्रम में समाजसेवियों को जोड़कर विभिन्न मध्यमो से प्रचार–प्रसार भी कराया जाय। वाहन चालकों का एवं फर्स्ट रिस्पॉन्डर(माध्यमिक, उच्च शिक्षा, गैर सरकारी संस्थाओं, एनएच, एसएच के किनारे ढाबे, टोल प्लाजा के व्यक्तियों, पेट्रोल पम्प के स्टॉफ) का प्रशिक्षण कराया जाय ताकि समाज के लोग जुड़कर इस सड़क सुरक्षा के जागरूकता कार्यक्रम को और प्रभावी बना सके, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों में जागरूकता भी आएगी। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में चयनित ZFD (जीरो फ़ैटलिटी डिस्ट्रिक्ट टीम) नियमित पेट्रोलिंग का कार्य संवेदन शीलता के साथ करे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग व अन्य समिति के सदस्यों से प्राप्त सुझावों में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आवश्यकतानुसार सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत रम्बल स्टिंप , स्पीड ब्रेकर, व्हाइट पट्टी की पेंटिंग आदि का कार्य संबंधित कार्यदाई संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। वाहन चालको को यातायात के नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चालको को हेलमेट, चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया जाय। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गठित रोड सेफ्टी क्लब, विद्यालय यान परिवहन समिति की बैठक नियमित कराते हुए छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूक किया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सीडी–2, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, टीएसआई यातायात, एनएचआई के पदाधिकारी, समाज सेवी अशोक तपस्वी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

