उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयोजित होमगार्ड इनरोलमेंट- 2025 लिखित परीक्षा को सकुशल,निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं मुस्लिम इंटर कॉलेज पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की सघन जांच तथा परीक्षा कक्षों की निगरानी व्यवस्था का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही,संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही न होने पाए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

