G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे दो बाईपास पर नींद के झोंके में ट्रेलर चालक रोड किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। जिसमें ट्रेलर चालक व खलासी दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रांत के अजमेर जिले के पिसागंज थाना क्षेत्र के शिवपुरा गाँव निवासी रणजी का 23 वर्षीय पुत्र गुलाब ट्रेलर चालक व अर्जुन का 20 वर्षीय पुत्र बागचन्द ट्रेलर खलासी दोनो एक ही गाँव निवासी ट्रेलर पर सवार होकर दोनों निकले जब ट्रेलर सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बाईपास पर पहुंचा।

तभी ट्रेलर चालक नींद के झोंके में ट्रेलर रोड किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। जिसमे चालक व खलासी दोनो घायल हो गए हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घयलो में खलासी गम्भीर रूप से घायल है
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share