G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर नगर पालिका परिषद ने शहर के 34 वार्डों में चौमुखी विकास लेकर बोर्ड की बैठकें किया जिसका नतीजा यह रहा कि आज 10 वार्डो में लगभग 1 करोड़ की लागत से बनी 10 सीसी रोडो का लोकार्पण किया गया। चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने अपने 10 सभासदों द्वारा प्रस्ताव में रखी गई 10 रोडो को बनवाकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जिसमें आज आबूनागर रेडईया में 19 लाख, इसी वार्ड के ताम्बेश्वर में 9.5 लाख, अस्ती वार्ड 16 में 9.90 लाख सहित कुल 1 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से बनी रोडो को आज जनता को समर्पित कर चेयरमैन ने कहा आगे और भी रोड़ों का निर्माण किया जा रहा है।

शहर को शहर जैसा बनने का हमारे सभी सभासदों के सहयोग से किया जा रहा है। शहर में कई पार्कों का निर्माण किया गया है अन्य नगर की सभी सड़को को साफ सुथरा कर नगर को विकास की दिशा में प्रयास जारी है। वही इस लोकार्पण कार्यक्रम में सभासद विनय तिवारी, अरुण सिंग, गुड्डू यादव, दीपक मौर्य, निधि पटेल, हबीब बाबू क्लर्क, जेइ अभिषेक पांडेय सहित सभी वार्डो के सभासद रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share