उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के अभिराजपुर गांव में अपने घर की खुली छत पर काम करते समय महिला का बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अभिराजपुर गाँव निवासी कैलाश की 40 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी अपने घर की छत पर काम करने गई थी। तभी छत पर उसका बैलेंस बिगडा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी हरि ओम व पायलेट दिनेश के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

