Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कोर्रा शादाद गांव के समीप कुत्ते से टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल स्थल उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अरशद का 25 वर्षीय पुत्र एहतेशाम बाइक पर सवार होकर घर से खेत जाने के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के कोर्रा शादाद गांव के समीप पहुंची तभी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया और अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक एहतेशाम घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By