उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 24 मार्च 2026 से 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सीनियर सेकेण्डरी जी०टी०रोड में उपस्थित छात्रों को जिला क्षयरोग अधिकारी ने टीबी रोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अपने भी जनपद में 24 मार्च 2026 से 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें टीबी के लक्षण जैसे दो हफ्ते से लगातार खांसी आना, बुखार का आना, रोत में पसीना आना, बलगम या बलगम के साथ खून का आना, सीने में दर्द होना, वजन का कम होना, भूख न लगना, गर्दन में गिल्टी / गाँठे आदि लक्षण होने पर अपने पास के किसी भी सरकारी हॉस्पिटल में जाकर बलगम की जाँच करायें। यदि जाँच में टीबी की पुष्टि होती है तो सरकारी हास्पिटल से निशुल्क दवा शुरू करें। साथ ही भारत सरकार एक अप्रैल 2018 से प्रत्येक टीबी मरीज को इलाज के दौरान (सरकारी / प्राइवेट) रू0 1000/- पोषण आहार के लिये प्रतिमाह दिया जाता है। साथ ही विद्यालय के छात्रों ने भी टीबी के बारे में अपने-अपने विचार रखे। अन्त में जिला क्षयरोग अधिकारी, द्वारा सभी उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों अनुरोध किया गया कि इस जानकारी को अपने तक न सीमित रखके इस जानकारी को अपने आस-पास के लोगों को भी दे जिससे कि आम जनमानस टीबी के प्रति जागरूक हो सके तथा प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार किया जा सके। आप सभी के सहयोग से टीबी हारेगा, देश जीतेगा के नारे को साकार किया जा सकता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

