Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पूरे ताज महमदपुर गांव में स्थित प्राइमरी विद्यालय के कक्षा 5 के दो छात्र आपस में भिड़ गए। जिसमें एक छात्र ने दूसरे छात्र के सिर पर ईटा मार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को हुई तो घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पूरे ताज महमदपुर गांव निवासी अरविंद का 8 वर्षीय पुत्र नैंशु गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र है जिसका अपने सहपाठी यश नामक छात्रा से झगड़ा हो गया। यस ने नैंशु के सिर में ईट मार दिया जिससे वह घायल हो गया। हादसे की जानकारी छात्र के परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन स्कूल पहुंचकर छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By